समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- समस्तीपुर, निज संवाददाता। एससीईआरटी, बिहार के निर्देश पर 32 वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के परियोजना चयन कार्यक्रम आठ अक्टूबर को प्लस टू तिरहुत एकेडमी, समस्तीपुर में होगा।

कार्यक्रम का विषय विभाग ने इस कार्यक्रम का इस वर्ष का मुख्य विषय- 'निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार रखा है। पिछले 22 व 23 जुलाई को हुई कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों को बताए गए निर्देश के अनुसार ऑनलाईन पंजीयन कराने वाले विद्यार्थियों में से प्रत्येक प्रोजक्ट के ग्रुप लीडर को कार्यक्रम स्थल पर चार पोस्टर, एक छोटा मॉडल, एक प्रश्नावली पुस्तिका, एक कार्य विवरण, पुस्तिका तथा प्रोजक्ट फाईल (लगभग 25 पेज) के साथ अधिकतम 8 मिनट की प्रस्तुति देनी है।

पंजीकरण प्रक्रिया ग्रुप लीडर को लेकर एक विद्यालय से केवल एक गाइड शिक्षक कार्यक्रम स्थल पर उ...