प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- जिले के अलग-अलग विकास खंड की 319 ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की कवायद तेज कर दी गई है। इस बाबत गठित समिति में शामिल अफसरों संग गुरुवार को बैठक कर सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने जरूरी निर्देश दिया। गुरुवार को विकास भवन स्थित कक्ष में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराने के लिए गठित समिति में शामिल अफसरों की बैठक हुई। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने बताया कि शासन की ओर से पहले चरण में जिले की 319 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष आसपुर देवसरा 19, बाबा बेलखरनाथधाम 16, बाबागंज 15, बिहार 17, गौरा 12, कुण्डा 17, कालाकांकर 15, लालगंज 15, लक्ष्मणपुर 15, मंगरौरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.