सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा विभाग ने बाजपट्टी प्रखंड के मध्य विद्यालय हरपुरवा गोट के प्रधानाध्यापक पर लगाया गया 71,642 रुपए का जुर्माना बरकरार रखा है। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने राहत देने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि 10 दिसंबर 2025 को हुए निरीक्षण में उपस्थिति पंजी में 319 छात्रों की हाजिरी दर्ज मिली, जबकि मौके पर केवल 131 छात्र ही मौजूद थे। पिछले छह कार्यदिवसों का औसत उपस्थिति 272 दर्ज किया गया, जो वास्तविक उपस्थिति से मेल नहीं खाता था। इस आधार पर 19 दिसंबर 2025 को एमडीएम डीपीओ ने 71,642 रुपए का आर्थिक दंड लगाया था। इसके खिलाफ प्रधानाध्यापक ने अपील दायर की, जिस पर 10 जनवरी 2026 को सुनवाई हुई।सुनवाई के बाद पुन: जांच कराई गई। 8 अप्रैल 2026 ...