लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में खीरी जिले के करीब 2614 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 318 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि नकहा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अटकोहना के छह छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास की है। वहीं लखीमपुर सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक स्कूल सैधरी के पांच बच्चों ने परीक्षा पास की है। अब इन छात्र-छात्राओं को हर महीने एक हजार के अनुसार साल में 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवम्बर को जिले के नौ परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जिले के 2614 बच्चों ने भाग लिया था। परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले के 318 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.