सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी,। होली एवं आने वाले अन्य पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में शनिवार को प्रतिनियुक्त सेक्टर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिले के सभी अनुमंडलों में थानावार 17 वरीय पदाधिकारियों को सेक्टर पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ कुल 317 दंडाधिकारियों तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र/लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने-अपने प्रतिनियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.