316 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं मन की बात
भागलपुर, अगस्त 31 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 137वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बताया कि राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने खरीक प्रखंड के तेलघी स्थित बूथ संख्या 204 पर जिला, मंडल और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। ई. शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र और बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात हर घर तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- अलीनग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.