315% बढ़ा महारत्न कंपनी का मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, 165 रुपये के नीचे पहुंचा शेयर का दाम
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के सितंबर तिमाही के अच्छे नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयर बुधवार को धड़ाम हो गए हैं। सेल के शेयर बुधवार को BSE में 5.66 पर्सेंट की गिरावट के साथ 161.80 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 12 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। महारत्न कंपनी सेल का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 315 पर्सेंट बढ़ा है। आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 209.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 124 रुपये है। सेल को 1774 करोड़ रुपये का मुनाफामहारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का स्टैंडअलोन मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 315 पर्सेंट बढ़कर 1774 करोड़ रुपये रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.