315 लीटर शराब मिली, दो बाइक जब्त
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- पुपरी। मद्य निषेध पुलिस ने बाजपट्टी के हरपुरवा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। कार्रवाई में 315 लीटर नेपाली शराब संग तस्करों की दो बाइक भी जब्त की गई। जानकारी के अनुसार मद्य निषेध थाना पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर शराब तस्कर बाइक पर लदी शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब एवं दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। इस मामले में मद्य निषेध थाना के एसआई सोनू राज के बयान पर अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.