3148 अभ्यर्थियों से मांगा अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन का प्रमाण
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती-2025 के तहत अंग्रेजी विषय की मुख्य परीक्षा के 3148 अभ्यर्थियों से 'अंग्रेजी साहित्य' के अध्ययन का प्रमाण मांगा है। इन अभ्यथियों के स्नातक उपाधि के शैक्षणिक अभिलेखों में एक विषय के रूप में अंग्रेजी साहित्य का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण इन्हें 17 मई को हुई मुख्य परीक्षा में औपबंधिक (प्रोविजनल) रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
आयोग की आवश्यकताएँ आयोग के अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह ने साफ किया है कि एलटी ग्रेड अंग्रेजी विषय के पद के लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक अर्हता के अनुसार अभ्यर्थी के पास अंग्रेजी साहित्य के साथ स्नातक की उपाधि होना आवश्यक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.