सीतामढ़ी, दिसम्बर 23 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान रविवार की रात थाना क्षेत्र के सोनाखान गांव से पश्चिम बागमती नदी के बायां तटबंध के समीप एक बाइक पर बोरा में रखकर ले जा रहे 314 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद किया। जबकि शराब धंधेबाज सामने से पुलिस की गाड़ी आते देख बाइक समेत उस पर बोरा में रखे 314 बोतल नेपाली सौफी शराब छोड़कर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गये बाइक समेत 314 बोतल नेपाली सौफी शराब को लाकर थाना में जब्त किया गया है। जबकि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में सोमवार को अज्ञात शराब धंधेबाज के विरुद्ध एफआईआर की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.