इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चयनित 313 सहायिकाओं को निुयक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार की दिशा में तेजी से काम कर रही है। नौकरियों में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जा रही है। आंनगबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...