मुंगेर, जून 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की बंगलवा पंचायत अंतर्गत यादव टोला में आयोजित अखंड रामधुन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को 311 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा बंगलवा काली स्थान से प्रारंभ होकर बंगलवा गांव, बस स्टैंड होते हुए सराधी काली स्थान तक पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। जय श्रीराम के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामधुन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहा...