31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एसएसबी ने तीन तस्करों को दबोचा
अररिया, जून 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की विशेष छापेमारी टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जोगबनी की आई समवाय के सीमा चौकी बेरियारी क्षेत्र अंतर्गत भागकोल्हिया गांव में सीमा स्तंभ संख्या 177/4 के भारत की ओर करीब सात किलोमीटर अंदर की गई। एसएसबी ने मौके से 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक, दो इलेक्ट्रॉनिक वज़न मशीन, दो मोबाइल फोन, एक छोटा चाकू, एक एल्युमीनियम फॉयल, एक स्कैनर, 11 हजार रुपये नकद तथा दो खाली गोरखा स्ट्रॉन्ग बीयर की बोतलें बरामद कीं। यह भी पढ़ें- 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एसएसबी ने तीन तस्करों को दबोचा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागकोल्हिया निवासी कुंदन कुमार मंडल उम्र 23 , छोटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.