31.40 करोड़ से होगा 22 सड़कों का निर्माण
रामपुर, मई 21 -- रामपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र में 31.40 करोड़ रूपये की लागत से 22 सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शासन को प्रस्ताव भेज दिए हैं। जिन्हें मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा, बल्कि ग्रामीणों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। संपर्क मार्गों के जर्जर होने की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने ग्रामीण कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए लोक निर्माण के माध्यम से शासन को 22 सड़कों के प्रस्ताव भेजे हैं। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और संपर्क मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.