31.4 किलो गांजा, नेपाली पासपोर्ट व हिरण की सींग समेत तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 4 -- वीरपुर, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद किया है। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को 45वीं वाहिनी की सीमा चौकी सतना के जवान सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप नियमित एनसीपी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडल टोला निवासी नीलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट तथा हिरण की सींग बरामद हुई। कार्रवाई के बाद एसएसबी ने मंडल टोला क्षेत्र में अतिरिक्त बल, नारकोटिक डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.