सहरसा, अप्रैल 11 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नादो पंचायत के डीह टोला से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने 31.05 किलोग्राम गाजा बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि नादो पंचायत के डीह टोला वार्ड नंबर 14 से 31.05 किलोग्राम अवैध गाजा बरामद करते हुए पुलिस ने अरुण यादव के पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खालिद हयात ने कहा कि ने 31.05 किलोग्राम गाजा बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...