महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की त्वरित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाले हेल्थ एटीएम मशीन सिर्फ शो-पीस बनकर रह गए हैं। 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम मशीन में 29 बंद हैं। कहीं ऑपरेटर के अभाव में बंद हैं तो कही तकनीकी खराबी वजह है। कितने शिफ्ट होने के बाद से ही बंद चल रहे हैं। ऐसे में मरीजों की स्वास्थ्य जांच का सहारा अस्पताल के पैथॉलोजी हो गए हैं। दस मिनट की जगह तीन-तीन घंटे जांच रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिलेवासियों को त्वरित व नि:शुल्क इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला व महिला अस्पताल के अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज कराने के लिए हर रोज भीड़ हो रही है। मरीजों को तत्काल पैथॉलोजी...