प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने वाले माफिया पर प्रशासन ने पिछले दिनों एक महीना अभियान चलाया तो सभी आठ तहसीलों में कुल 265 गाटों को कब्जा मुक्त कराया गया, जो 31 हेक्टेयर जमीन पर था। इसकी बाजार कीमत कई सौ करोड़ में आंकी जा रही है। अफसरों का कहना है कि अभी कीमत का मिलान किया जा रहा है। इसमें कई जमीनों पर पक्का निर्माण भी करा लिया गया था, जिसे ध्वस्त किया गया और कई जगह अतिक्रमण किया गया था। उसे हटाया गया। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने टीमें बनाई और भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाया। एक महीने तक लगातार चले अभियान के बाद तहसीलवार रिपोर्ट तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है। सदर तहसील में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.