31 हजार 838 किसानों का फसल बीमा कराने का लक्ष्य
जामताड़ा, अगस्त 12 -- प्रधानमंत्री बिरसा फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसल 2026 को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बीडीओ कमलेश कुमार दास मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान योजना के सफल संचालन को लेकर कृषक मित्रों, जनसेवकों एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी गई। मौके पर बीडीओ ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड में कुल 31 हजार 838 कृषकों का फसल बीमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होने कर्मियों को किसानों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को फसल बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ एवं आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुलमी में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर हुई बैठक उन्होने अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.