आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के नगरीय क्षेत्र में रहने वाले 31 हजार से अधिक जरूरतमंदों का अपने घर का सपना जल्द साकार होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक 3,155 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 2,823 लाभार्थियों के खातों में निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। जिले की तीन नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायत क्षेत्रों में आवासविहीन पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मकान निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता तीन किस्तों में उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में योजना का 2.0 संस्करण संचालित है। योजना के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों से 33,964 लोगों ने विभागीय पोर्टल पर ऑनला...