31 साल से नाला निर्माण अबतक अधूरा
सुपौल, मई 14 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमाई इलाके की तीन-तीन पंचायतों की करीब 30 हजार की आबादी जलजमाव की समस्या से त्रस्त है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से कुनौली बॉर्डर से हरिपुर होते हुए हरजोति से डगमारा के तिलयुगा नदी तक नाला का निर्माण कार्य अबतक नहीं हो सका है। इससे जलजमाव की परेशानी और बढ़ गई है। इसका नतीजा यह है कि सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि में जलजमाव है। इस कारण स्थानीय किसान खेती-किसानी से वंचित हो रहे हैं। सीमाई इलाके कमलपुर, कुनौली और डगमारा पंचायत के पिपराही गांव में लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए साल 1955 में ही पश्चिमी कोशी तटबंध के निर्माण के दौरान जल संसाधन विकास विभाग की ओर से नेपाल के हनुमाननगर से डगमारा पंचायत के लोहापुल तक 14 किलोमीटर तक नाला निर्माण का कार्य कराया गया था। इसमें करीब आठ किलोमीटर नाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.