लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसमें 31 शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 30 प्रार्थना पत्रों को स्थलीय जांच के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 22 मामले राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित रहे। इनमें से 1 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 21 मामलों को जांच हेतु लंबित रखा गया। पुलिस विभाग से 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा संयुक्त जांच के लिए 1, खाद्य एवं रसद विभाग से 1 तथा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन एवं विद्युत विभाग से भी शिकायतें दर्ज की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.