मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने शोहदों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। एंटी रोमियों टीम के सदस्यों ने अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 141 शोहदों से बंधपत्र भरवाया। साथ ही साथ 31 वाहनों का चालान किया। वहीं एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने अभियान के तहत तीन सवारी बैठकर तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले विरूद्ध कार्रवाई किया। इस क्रम में रानीपुर थाने की टीम ने संदिग्ध रूप से घूम रहे शोहदों से 20 बंध पत्र भरवाया। साथ ही साथ आठ वाहनों का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.