झांसी, अक्टूबर 4 -- झांसी, संवाददाता। ऑपरेशन नारकोस के तहत रविवार को क्राइम विंग, आरपीएफ और जीआरपी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से शातिर दंपति समेत तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 62 किलो 338 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 16 हजार 900 रुपये बताई गई है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर दतिया जा रहे थे और रास्ते में करीब 30 हजार रुपये का गांजा फुटकर में बेच चुके थे। तीनों के खिलाफ जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस द्वारा नवरात्र, दशहरा पर्व को लेकर आपरेशन नारकोस के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्राइम विंग झाँसी के निरीक्षक ओम प्रकाश, नवीन कुमार, उमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गुरमीत सिंह, श्वासन दस्ता प्रभारी राजकुमार वर्मा, रेलवे सु...