31 लाख की साइबर ठगी मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
आगरा, अप्रैल 28 -- डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से गंजडुंडवारा के व्यापारी से हुई 31 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जालौर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से फर्जी पैन कार्ड, चेक, आधार कार्ड की प्रतियां भी बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालाय में पेश किया है। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गत 19 मार्च को मुहम्मद स्वालेह अंसारी निवासी मोहल्ला खैरू गंजडुंडवारा ने उनके साथ डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से हुई 31 लाख रुपये की साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामलले में सीओ क्राइम अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल व थाना गंजडुंडवारा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। वादी के खाते से गए हुए पैसों के ट्रांसफर का अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.