सहारनपुर, अप्रैल 25 -- देवबंद, संवाददाता। द दून वैली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को हर्ष विद्या रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान 2025-26 सत्र की 10वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को 31 लाख 43 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। स्कूल संस्थापक स्व. हर्ष कुमार सिंघल की स्मृति में आयोजित समारोह में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, विनोद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता और राजीव गुप्ता ने भी कायक्रम को संबोधित किया। यह भी पढ़ें-...