फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंशपुर गांव में महिला सिपाही के घर से हुई 31 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने गुरुवार देर रात तीन संदिग्धों को उठाया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस खुलासे के करीब है। बता दें कि कंशपुर गांव निवासी गजेंद्र तोमर की कांस्टेबल बेटी मानसी बलिया में तैनात है। बुधवार रात गांव में पिता गजेंद्र पत्नी और दो बेटों आदित्य व सचिन के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। गजेंद्र के छोटे भाई परिवार सहित ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। वह सुबह जब जगे तो सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। उन्होंने भाई को जगाया। इसके बाद देखा तो कमरे का ताला टूटा था और अलमारी में रखे करीब 55 हजार नगद और 30 लाख के जेवर गायब थे। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि चोर घर के पीछे से बल्ली के सहारे छत पर पहुंचे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.