मुंगेर, मार्च 31 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में पोलियो, मिजल्स और डिप्थेरिया जैसी वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज यानी टीकाकरण से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आगामी 31 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ का जिले में कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके बाद इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की पूरी कमान अब जिला स्वास्थ्य समिति के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) विभाग के हाथों में होगी।​जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. फैजान आलम अशरफी ने बताया कि 31 मार्च के बाद जिला मुख्यालय में डब्ल्यूएचओ का कार्यालय बंद हो जाएगा। अब तक डब्ल्यूएचओ स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिन कार्यक्रमों का संचालन कर रहा था, उन्हें अब आईडीएसपी विभाग संभालेगा। टीकाकरण का नियमित कार्य पहले की तरह जिला प्रतिरक्षण का...