गोपालगंज, मार्च 26 -- हथुआ,एक संवाददाता। हथुआ नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने करदाताओं को राहत देते हुए आगामी 31 मार्च तक एकमुश्त टैक्स जमा करने पर पुराने बकाए पर लगने वाले ब्याज और जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है। कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि हथुआ नगर पंचायत में पहली बार होल्डिंग टैक्स प्रणाली लागू की गई है। प्रारंभिक चरण में बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कर वसूली पर ध्यान केंद्रित किया गया था। अब इसे वार्ड स्तर तक विस्तार देते हुए आम नागरिकों से टैक्स संग्रह के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में फिलहाल ओटीएस योजना लागू है। जिसके तहत पुराने बकाए पर लगने वाला पूरा ब्याज और जुर्माना माफ कर दिया गया है। इस योजना का...