वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने शहर के सभी 541 कुओं की सफाई और सुंदरीकरण का कार्य हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 162 कुओं की सफाई हो चुकी है। 140 कुओं की सफाई चल रही है। शेष 340 कुओं की सफाई के लिए भी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को सख्त हिदायत दी कि गर्मी के दौरान पंपों की खराबी या किसी भी तकनीकी खामी की वजह से जनता को परेशान नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी ट्यूबवेल और पंपिंग स्टेशनों की तकनीकी जांच कर ली जाए। ताकि ऐन वक्त पर कोई मोटर या पंप जवाब न दे दे। राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से शहर में प्याऊ और वाटर कूलरों की संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.