इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता । माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। यह निर्णय लिया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि 31 मार्च तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष राजीव गोयल की अध्यक्षता में प्रदेशीय मंत्री कमलेश शर्मा के आवास पर हुई बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों के लंबित देयकों के भुगतान की मांग की गई। साथ ही कुछ शिक्षकों का वेतन काटे जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया। यह मांग भी की गई की एनपीएस कटौती की रकम जीपीएफ के खाते में ट्रांसफर की जाए। शिक्षक संगठन को मजबूत बनाने की मकसद से संगठन से रिक्त पदों पर मनोनयन किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.