हरदोई, सितम्बर 27 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों के परिवार को पक्का आशियाना मुहैया कराएगी। इसके लिए पात्र लोगों का चयन किया जा रहा है। करीब सात करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि खर्च कर 643 पक्के घर बनेंगे। इसी वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक इस काम को पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत बनने वाले आवास की प्रस्तावित लागत एक लाख बीस हजार रुपये है। लाभार्थी के बैंक खाते में रुपया भेजा जाएगा। तीन किश्तों में यह धनराशि मिलेगी। पहली किश्त खर्च कर लेने के बाद अभिलेख का सत्यापन होगा। इसके बाद ही दूसरी किश्त प्रदान की जाएगी। पहली किश्त में 40 हजार, दूसरी में 70 हजार और तीसरी किश्त में 10 हजार रुपये मिलेंगे। जो लाभार्थी अब तक चुने गए हैं उनका ब्यौरा डेटा प्लस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। खंड...