सीतामढ़ी, मार्च 18 -- 31 मार्च तक पेंशनधारियों का देना होगा जीवन प्रमाण पत्र : डीएम सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें छह प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों का कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क जीवन प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने बताया कि जिले के 3,96,116 पेंशनधारियों में से अब तक 2,79,626 का प्रमाणीकरण हो चुका है, जबकि 1,16,459 लाभुकों का सत्यापन शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित तिथि के बाद केवल सत्यापित लाभुकों को ही पेंशन का भुगतान किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.