जहानाबाद, अप्रैल 3 -- बिना परामर्श के मत्स्य विभाग ने पांच साल के लिए कर दिया बंदोबस्त नगर विकास विभाग के निर्देश पर डीएम भी दे चुके हैं आदेश घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी मत्स्य सैरातों को नगर पंचायत कार्यालय को सौंपने के डीएम के आदेश का अनुपालन मत्स्य विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। दरअसल नगर विकास विभाग पटना के अपर सचिव के निर्देश के आलोक में जहानाबाद डीएम के द्वारा पत्र के माध्यम से मत्स्य विभाग को सूचित किया गया था कि नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी जलाशयों को 31 मार्च 2026 तक नगर पंचायत को सौंपा जाए ताकि जलाशयों से आने वाले राजस्व का मालिकाना हक नगर पंचायत कार्यालय हो सके। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बताया कि घोसी नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले जलाशयों का बंदोबस्ती करने का अधिकार न...