मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। कासगंज और आगरा में स्कूली वाहन की जर्जर फर्श से हुए हादसे के बाद मऊ जिले में परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। एआरटीओ सुहैल अहमद ने बताया कि एक से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच का सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट समाप्त है उसकी फिटनेस एवं परमिट बनवा लें। जिन स्कूली वाहनों की आयु 15 साल हो गई है उनकी पंजीयन चिन्ह निरस्त किया जाएगा।उन्होंने स्कूलों के प्रबंधतंत्र से कहा कि सभी स्कूली वाहनों की भौतिक जांच करा ले। जांच के दौरान वाहन की बाडी की दशा, फर्श पूरी तरह मजबूत है या नहीं इसकी जांच होगी। स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप ही संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों का फिटनेस परमिशन समाप्त या 15 वर्ष पूरी हो चुकी है उन वाहनों का संचालन किसी भी दशा में न किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.