हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 59 शिक्षक आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की फंड, बीमा और पेंशन से संबंधित पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। सबसे पहले संबंधित बीईओ द्वारा शिक्षकों की पत्रावली तैयार कर उसे बीएसए को भेजा जाता है। बीएसए के अनुमोदन के बाद पत्रावलियां लेखा विभाग को प्रेषित की जाती हैं। वहां से स्वीकृति मिलने के उपरांत भुगतान की प्रक्रिया पूरी होती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह ने बताया कि सभी पत्रावलियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी शिक्षक की फाइल लंबित न रहे, जिससे उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.