चक्रधरपुर, मार्च 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 45 रेलकर्मी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में 31 मार्च को समारोहपूर्वक विदाई दी जायेगी। चक्रधरपुर की डीआरएम तरुण हुरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले विदाई समारोह में सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा, डीएफएम पी सिंह, रेलवे अस्पताल के चिकित्सक एवं कल्याण विभाग, लेखा विभाग, सेटेलमेंट आदि विभागों के अधिकारी शामिल होकर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई देंगे। कर्मियों को सेटलमेंट और लेखा विभाग के द्वारा उनका सारा देय के साथ-साथ पास, पेंशन से जुड़े कागजात एवं रेलवे का लोगो लगा बैग प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.