पूर्णिया, मार्च 29 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर जुर्माना देना होगा। नगर परिषद प्रशासन ने बिना फाइन के होल्डिंग टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि वर्षों से बकाया होल्डिंग टैक्स एकमुश्त जमा करने पर फिलहाल पेनल्टी के साथ-साथ ब्याज में भी छूट दी जा रही है। निर्धारित तिथि के भीतर टैक्स जमा करने वाले उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ मिलेगा, लेकिन अंतिम तिथि के बाद अतिरिक्त जुर्माना और ब्याज के साथ ही टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रह...