बरेली, मार्च 30 -- बरेली। नगर निगम ने बकाया करदाताओं को 31 मार्च तक टैक्स जमा करने का अंतिम मौका दिया है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन मंगलवार को सभी टैक्स जोन कार्यालय और काउंटर खुले रहेंगे, ताकि लोग आसानी से अपना बकाया जमा कर सकें। नगर निगम के अनुसार, एक अप्रैल से बकाया टैक्स पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसे देखते हुए निगम ने लोगों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का लाभ उठाकर अपना टैक्स जमा कर दें। शासन ने इस बार राजस्व वसूली के लिए नगर निगम को 131.56 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी का कहना है कि राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान में काफी लोग संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। 29 मार्च तक कुल वसूली का आंकड़ा 130 करोड़ के पार पहुंच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.