लखीमपुरखीरी, मई 26 -- नगर का बहुप्रतीक्षित गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष 31 मई से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का यह 19वां आयोजन होगा जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट मंत्री ने बताया कि आयोजन की तिथियों को लेकर अंतिम निर्णय कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम स्थित पीआईसी मैदान में प्रस्तावित है। कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि टूर्नामेंट आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन से लिखित अनुमति प्राप्त कर ली गई है जबकि तहसील प्रशासन से अनुमति मिलने की प्रक्रिया अभी लंबित है। बैठक में उपाध्यक्ष मधुसूदन गिरी, बदरे आलम खान, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, रवेंद्र गिरि , कमाल अहमद, संत...