रामपुर, मई 30 -- ज्वालानगर स्थित रजा टेक्सटाइल में ज्वाला वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 31 मई से 14 जून तक केपी सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। टूनामेंट के आयोजन को लेकर शुक्रवार की देर शाम रजा टेक्सटाइल मैदान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा समेत प्रदेश की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दिन-रात में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर ज्वाला क्लब मैदान को आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है तथा मैदान की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया गया है। यह भी पढ़ें- चिलहर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 31 मई को खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल अनुभव प्रदान करने के लिए क्रिकेट पिच को...