हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने नीलगायों के बढ़ते प्रकोप, गेहूं खरीद व्यवस्था, जर्जर सड़कों, भ्रष्टाचार तथा विद्युत आपूर्ति में अनियमितता पर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने बताया जनपद में वन्यजीव नीलगायों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इससे तैयार फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। साथ ही एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, तौल क्षमता प्रतिदिन कम से कम छह सौ क्विंटल करने तथा 31 मई तक गेहूं खरीद सुनिश्चित करने की मांग की । ज्ञापन में ग्रामीण सड़कों की खराब गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए गड्ढा मुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.