चम्पावत, मई 8 -- चम्पावत। राशन कार्ड एवं उनमें दर्ज प्रत्येक यूनिट की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जनपद चम्पावत के समस्त राशनकार्ड धारकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी राशनकार्ड धारक आगामी 31 मई तक अपने राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अपने निकटतम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अथवा उचित दर विक्रेता के माध्यम से अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। यह भी पढ़ें- जिले में 30 फीसदी राशन कार्ड धारकों की केवाईसी लंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.