नई दिल्ली, मई 9 -- नरेंद्र मोदी सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसे शुरू हुए एक दशक से भी ज्यादा हो चुके हैं। ऐसी ही एक योजना- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (पीएमजेजेबीवाई) है। इस योजना के 11 साल पूरे हो गए हैं। योजना में मामूली पैसे खर्च कर आप बीमा कवर ले सकते हैं। आइए योजना की डिटेल जान लेते हैं।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा यह एक-वर्षीय टर्म बीमा योजना है, जिसके तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बैंक खाताधारकों को दो लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। इसमें किसी भी कारण से मृत्यु होने पर लाभ दिया जाता है और पहले से मौजूद बीमारियों को लेकर कोई अपवाद नहीं है। योजना में केवल 436 रुपये प्रति वर्ष खर्च करने होंगे। यह रकम ग्राहक के बैंक या डाकघर खाते से ऑटो-डेबिट हो जाता है। 50 वर्ष से पहले जुड़ने वालों के लिए कवरेज 55 वर्ष की आयु तक जारी रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.