चंदौली, मई 26 -- पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए उधना से मधुबनी एवं झंझारपुर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 31 मई तक किया जाएगा। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी। इन विशेष ट्रेनों का परिचालन अमृत भारत रेक से किया जाएगा। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 08 स्लीपर कोच, 11 सामान्य श्रेणी कोच, 01 पैंट्री कार तथा 02 पावर कार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...