हरदोई, मई 18 -- हरदोई। अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ इंडिया अरविन्द रंजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजीय बैठक में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर 31 मई तक केसीसी संतृप्तीकरण महा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में बैंक शाखाओं द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तथा इससे लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ऋणों के समय पर भुगतान पर मिलने वाली ब्याज अनुदान आदि के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों को भी केसीसी से आच्छादित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँगे। यह भी पढ़ें- घर बैठे बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, 31 मई तक का मौका सभी बैंक के शाखा प्रबन्धकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये ग...