मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान परशुराम सेवा संघ छाता चौक के तत्वावधान में मंगलवार को एलएस कॉलेज परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया।कार्यक्रम में अधिवक्ता राजीव कुमार, इंजीनियर निशांत सुमन, राकेश सिंह, विनीत शाही, सोनू सिंह, प्रियरंजन प्रभाकर, हेमंत सिंह, चंदन सिंह, अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, संस्कार विधि-विधान एवं पूजन कार्य आचार्य प्रमोद ओझा, अभय ओझा, रत्नेश तिवारी, अजीत तिवारी, शिवम ओझा, अविनाश ओझा एवं सत्यम उपाध्याय ने संपन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक की ओर से अतिथियों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.