31 फीट ऊंचे मान स्तंभ का हुआ शिलान्यास
फतेहपुर, मई 4 -- जहानाबाद। कस्बे के बाजपेई गली स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बनने वाले भव्य मान स्तंभ का सोमवार को विधि-विधान से शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के आहार जी से पधारे आचार्य मनोज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। समाजसेवी विमल जैन ने बताया कि बनने वाला मान स्तंभ 31 फीट ऊंचा होगा और इसके निर्माण में करीब 31 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि यह मान स्तंभ जैन समाज की आस्था और गौरव का प्रतीक बनेगा। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान जिनेंद्र जैन, अनिल जैन, राकेश, कुमकेश, धर्मेंद्र, रवी जैन, पीयूष, अमित, मिलन, कार्तिक और अर्पित जैन सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.