दरभंगा, अप्रैल 25 -- कमतौल/जाले। प्रखंड की जोगियारा पंचायत स्थित जीरो माइल पर शनिवार को जानकी नवमी के अवसर पर 31 फीट ऊंची बजरंग बली की नवनिर्मित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। यजमान के रूप में रूपेश सिंह रेशम शामिल हुए, जबकि पंडित कन्हैया कुमार झा, आचार्य कृष्णा ठाकुर एवं ज्योतिषाचार्य अरुण झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के बाद खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- पंचम्वाण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ यह भी पढ़ें- पंचम्वाण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.