31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे की समस्या खत्म कर देंगे, लेकिन... अमित शाह ने रख दी एक शर्त
जालंधर (पंजाब), सितम्बर 30 -- पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (बुधवार, 30 सितंबर को) जालंधर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने पंजाब में मादक पदार्थ की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार ने प्रतिबंधित पदार्थ के कारोबार को खुलेआम चलने दिया। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन की अपील करते हुए शाह ने कहा कि उनकी पार्टी 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को ''चिट्टा'' (हेरोइन) से मुक्त कर देगी। हालांकि, इसके लिए उन्होंने शर्त रखी कि ऐसा तभी हो पाएगा, जब राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव "नशा मुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.